IPL 2019, RCB vs DC Preview: लगातार 5 मैच हार चुकी आरसीबी को अभी भी पहली जीत की तलाश, दिल्ली से होगा कड़ा मुकाबला
बेंगलुरू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण रॉयल चैलेंजर्स के लिए अभी तक श्राप साबित हुआ है। टीम को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है वो भी ऐसी जहां प्रतिस्पर्धा की कमी साफ देखी जा सकती थी। इस बीच बेंगलोर अपनी किस्मत से भी मात खाए बैठी है। अपने पिछले मैच में शुक्रवार को उसने पहली बार इस सीजन में 200 का आंकड़ा पार किया और पहली जीत की राह पर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन आंद्रे रसैल नाम के तूफान ने उसका यह अरमान भी पूरा नहीं होने दिया। किस्मत और नाकामी से लड़ रही विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज माने जाने वाले विराट कोहली की यह टीम अब अपने अगले मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2U0EBGZ
via Latest News in Hindi
0 Comments