आईपीएल 2019 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस Highlights: अल्जारी जोसेफ (12/6) की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस (136/7) ने सनराइजर्स हैदराबाद (96/10) को 40 रनों से रौंदा
अलजारी जोसेफ की पदार्पण मैच में रिकार्डतोड़ गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड के 26 गेंद में नाबाद 46 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के कम स्कोर वाले मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 40 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के सात विकेट पर 136 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई जो उसका न्यूनतम स्कोर भी है। अलजारी ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट लेकर 11 साल पुराना पाकिस्तान और राजस्थान रायल्स के सोहेल तनवीर का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 14 रन देकर छह विकेट लिये थे। मुंबई ने आज युवराज सिंह की जगह ईशान किशन और लसिथ मलिंगा की जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ को उतारा था और यह फैसला सही साबित हुआ। मुंबई की यह पांच मैचों में तीसरी जीत और हैदराबाद की पांच मैचों में दूसरी हार है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2CVScJN
via Latest News in Hindi
0 Comments