IPL 2019, CSK vs KXIP: किंग्स इलेवन पंजाब को हरा फिर शीर्ष पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से हरा एक बार फिर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। उम्मीद थी कि पंजाब की टीम आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लेगी लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने अपने घर में किफायती गेंदबाजी करते हुए पंजाब को 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 138 रनों तक ही सीमित कर दिया। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2YTNE0c
via Latest News in Hindi
0 Comments