Wikipedia पर शरद पवार की प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़, बताया गया सबसे भ्रष्ट नेता
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जहां नेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे है। ऐसे में वह लोग एक-दूसरे पर वार करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते दिख रहे है। इसी कर्म में अब इस जंग का असर विकिपीडिया पर भी देखने को मिला।
जी हां, विकिपीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता शरद पवार की प्रोफाइल के साथ किसी ने छेड़छाड़ की और उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट नेता बता दिया। दरअसल, किसी फेक अकाउंट के जरिए शरद पवार के विकिपीडिया प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़ की गई।

प्रोफाइल में उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट नेता बताया गया, हालांकि बाद में फिर इसे बदल कर उन्हें देश का सबसे वफादार नेता बताया गया। हालांकि, विकिपीडिया की इस जानकारी का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे ठीक कर दिया गया।

गौरतलब है कि विकिपीडिया पर कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट बनाकर किसी भी जानकारी को अपडेट कर सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब किसी बड़ी सेलेब्रिटी की प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़ हुई है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2TY1PlP
via Latest News in Hindi
0 Comments