अब साइिकल से कांग्रेसी आएंगे आप के द्वार
नई दिल्ली : गठबंधन पर फैसला जब होगा तब होगा। फिलहाल कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। सोमवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनावों के प्रचार की तैयारियों को लेकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अन्तर्गत आने वाली 25 विधानसभाओं में 1 अप्रैल से साइकिल यात्रा निकालने की रूपरेखा बनाने के लिए जिलावार बैठकें की गईं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रचार के लिए जो कार्यक्रम तैयार किया है उसे लोगों को बताया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में भाजपा के सातों सांसदों से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली के लिए क्या काम किए हैं, उनके पास दिल्लीवासियों को बताने के लिए कुछ है क्या। कांग्रेस की साइकिल यात्रा ‘हाथ के साथ-साइकिल यात्रा’ के संदेश के साथ जन-जन तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक पार्टी है और वह लोगों की सेवा करती है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से आह्वान किया कि वे साइकिल यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। यह प्रचार अभियान एक अप्रैल से शुरू होगा।
इस साइकिल यात्रा में एक हजार साइकिलें होगी, जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। साइकिल यात्रा विधानसभा के मुख्य मार्गों, बाजारों व रिहायशी कालोनियों में निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा के रात के रुकने के कार्यक्रम में एक झुग्गी बस्तियों, एक दिन पुनर्वास कालोनी, गांवों में, शहरीकृत गांवों में के अलावा शहरी बस्तियों में भी रुकने का कार्यक्रम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि साइकिल सवारों के लिए रात को रुकने के स्थान चिह्नित करके उनके रहने, खाने व अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया गया है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2OpMjt3
via Latest News in Hindi
0 Comments