अभिनेता सलमान खान ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं कर रहे.
सलमान खान ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं और ना ही किसी राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार कर रहा हूँ”.


advertisement:


बता दें, हाल ही रिपोर्ट्स आई थीं कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सलमान खान से इंदौर में प्रचार करने की गुजारिश की है. सलमान खान को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में अपने प्रत्याशी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में उतारने की कोशिश कर रही थी, ताकि भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर 30 साल बाद जीत दर्ज किया जा सके. सलमान का जन्म इंदौर के पलासिया इलाके में 1965 में हुआ था और मुंबई में शिफ्ट होने से पहले उन्होंने इंदौर शहर में अपने बचपन का काफी समय गुजारा है.

बता दे, सलमान खान अपने काम को लेकर काफी बीजी चल रहे हैं. सलमान जल्द ही भारत में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटनी, और जैकी श्रॉफ भी काम कर रहे हैं. वही हाल ही में सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म, इंशाल्लाह, कन्फर्म हो गई हैं, इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करेगे. इसके अलावा सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की दबंग 3 की भी शूटिंग शुरू होने जा रही हैं.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2U69PR4
via Latest News in Hindi

0 Comments