लोकसभा चुनाव 2019: BJP ने जारी की 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिये छत्तीस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में आंध्र प्रदेश के लिये 23 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं जहां पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओड़िसा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी हैं।
असम और मेघालय के लिए भी एक-एक उम्मीदवार का नाम तय किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओड़िसा में पुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि कालाहांडी से बसंत कुमार पांडा उम्मीदवार होंगे।
महाराष्ट्र में गिरीश बापट कोपुणे से, स्मिता उदय वाग को जलगांव से और कंचन राहुल कुल को बारामती सीट से टिकट दियागया है। मेघालय में पार्टी ने शिलांग सीट से सनबोर शुल्लई को और असम में तेज़पुर सेपल्लब लोचन दास को मैदान में उतारा है।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 221 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UUmzHG
via Latest News in Hindi
0 Comments