लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत पर से पर्दा उठाएगी “ताशकंद फाइल्स”

भारत के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत पर बनी फिल्म, दा ताशकंद फाइल्स फिल्म्मी जगत में धमाका करने को तैयार हैं, और फिल्म निर्माता ने मिथुन चक्रवती और श्वेता बासु का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया हैं.
साल के शुरूआत में ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रिलीज हुई, उसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक दस्तक देने जा रही है, और अब भारत के दुसरे प्रधामंत्री की मौत पर फिल्म बनी हैं, जो आगामी 12 अप्रैल को रिलीज़ होगी.
द ताशकंद फाइल्स भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी तरीके से हुई डेथ पर पर्दा उठाएगी. बता दें फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती श्याम सुंदर त्रिपाठी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो उस दौर के ऑपोजिशन के लीडर थे. वही श्वेता बासु के किरदार का नाम रागिनी फुले हैं, जो की एक रिपोर्टर हैं जिसे शास्त्रीजी के मौत की खोज करनी हैं. द ताशकंद फाइल्स के निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं.
इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, विनय पठक, मंदिर बेदी, पल्लवी जोशी, अंकुर रथी और प्रकाश बेलावाड़ी भी नजर आयेगे. बता दें कि साल 1966 में 10 जनवरी को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर ने ताशकंद समझौता पर साइन किया था. उसके कुछ देर बाद ही लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु हो गई. शास्त्री जी की डेथ हॉर्ट अटैक से हुई या फिर जहर के चलते आजतक ये रहस्य बना हुआ है. सरकार के पास लाल बहादुर शास्त्री की डेथ से जुड़ी कोई भी डॉक्यमेंट्स उपलब्ध नहीं है.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HC1L4Q
via Latest News in Hindi
0 Comments