चुनाव में अनुचित लाभ उठाने के लिए धन-बल का इस्तेमाल कर रही है टीडीपी

भारतीय जनता पार्टी के शिष्टमंडल ने आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ टीडीपी द्वारा चुनाव में धन-बल के कथित इस्तेमाल के मुद्दे को लेकर निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव होने हैं।
BJP नेता जी वी एल नरसिम्हा राव ने आरोप लगाया कि टीडीपी चुनाव में अनुचित लाभ उठाने के लिए धन-बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग से टीडीपी द्वारा खर्च किए जा रहे धन पर कड़ी निगरानी रखने तथा राज्य के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का अनुरोध किया।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TuNg4g
via Latest News in Hindi
0 Comments