कांग्रेस पार्टी ने भरोसा दिलाया है कि अगर वह सत्‍ता में आती है तो सबसे गरीब तबके के 20 प्रतिशत परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना न्‍यूनतम भुगतान किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बताया कि इस योजना से पांच करोड़ परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।


advertisement:


कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम हिन्‍दुस्‍तान के गरीब लोगों को न्‍याय देने जा रहे हैं। जो हमारा मिनिमम इनकम गारंटी का स्‍कीम है ये शायद ऐतिहासिक ऐसा स्‍कीम दुनिया में नहीं किया गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने योजना के बारे में कई अर्थशास्‍त्रियों से सलाह-मशविरा किया है और इसके आर्थिक पहलू का अध्‍ययन कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी न्‍यूनतम आय योजना होगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह योजना गरीब तबके को न्‍याय दिलाने के लिए है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uu2cFR
via Latest News in Hindi

0 Comments