गरीबी उन्मूलन के नाम पर लोगों को धोखा देना कांग्रेस का इतिहास रहा है: जेटली

वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस पार्टी के सबसे गरीब परिवारों को 72 हजार रूपये सालाना देने के वायदे को धोखा बताया जबकि राहुल गांधी ने कहा कि यह गरीब तबके को न्याय दिलाने के लिए है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्यूनतम आय गारन्टी चुनावी वायदे को धोखा बताया है। राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर गरीब तबके के बीस प्रतिशत परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये की न्यूनतम आमदनी दिलायेगी। जेटली ने आरोप लगाया कि गरीबी उन्मूलन के नाम पर नारे देकर लोगों को धोखा देना कांग्रेस का इतिहास रहा है।
कांग्रेस पार्टी का एक ऐतिहास गरीबी हटाने के नाम पर राजनीतिक व्यवसाय करने का रहा है। योजनाओं के नाम पर छल-कपट रहा है। इंदिरा जी तो 1971 में गरीबी हटाने के नाम पर चुनाव जीती थी। गरीबी हटाओ उसका मुख्य नारा था।
जेटली ने प्रधानमंत्री किसान योजना, मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत एन डी ए सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों की जानकारी दी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WnPfck
via Latest News in Hindi
0 Comments