अभिनेता अनुपम खेर ने लोगों से मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है. उनके अनुसार, इससे ऐसी सरकार बनाने में मदद मिलती है जिसकी नागरिकों को जरूरत होती है और वे उस लायक होते हैं.


advertisement:


मोदी ने ट्विटर पर बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों से जनता से आम चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करने का आग्रह किया है. अनुपम खेर ने रिप्लाई करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस भाव से आप देश के लिए काम करते हैं, उसके लिए धन्यवाद. हां, हम अपने मतदान से वह सरकार चुनते हैं जिसकी हमें जरूरत है और हम जिसके लायक हैं. तो मेरे भारतीय साथियों. हमारे लोकतंत्र के झंडे को फहराने के लिए कृपया आगामी चुनावों में मतदान करें.”

लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होगा. मतगणना 23 मई को होगी.
बता दे, अनुपम खेर जल्द ही होटल मुंबई नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं. यह  एक अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई रोमांचकारी फ़िल्म है। जिसका निर्देशन एन्थोनी मैरास ने किया है। इस फिल्म की कहानी जॉन कोली और मारस ने लिखी है। यह फ़िल्म 2009 के मुंबई हमले पर आधारित है।
इसके मुख्य किरदारों में देव पटेल, आर्मी हैमर, नजिनिन बोनीदी, टिल्ड कोबाम-हैर्व्यू, जेसन इसाक, सुहैल नैय्येर और नताशा लियू बोर्डिसो है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FzKJ4W
via Latest News in Hindi

0 Comments