एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (26/03/2019)

प्रमुख समाचार (26/03/2019)
बीजेपी में शामिल हुई जयाप्रदा
फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। आज नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में वे पार्टी में शामिल हुई।
गरीबी उन्मूलन के नाम पर लोगों को धोखा देना कांग्रेस का इतिहास रहा है: जेटली
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्यूनतम आय गारन्टी चुनावी वायदे को धोखा बताया है। राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर गरीब तबके के बीस प्रतिशत परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये की न्यूनतम आमदनी दिलायेगी। जेटली ने आरोप लगाया कि गरीबी उन्मूलन के नाम पर नारे देकर लोगों को धोखा देना कांग्रेस का इतिहास रहा है।
लोकसभा चुनाव 2019: बड़ी मात्रा में धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना और मुफ्त बांटी जाने वाली सामग्री जब्त
निर्वाचन आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी मात्रा में धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना और मुफ्त बांटी जाने वाली सामग्री जब्त की है। इनकी कीमत लगभग 540 करोड़ रुपये आंकी गई है। सबसे ज्यादा एक सौ सात करोड़ रुपये लागत की वस्तुएं तमिलनाडु में बरामद की गई हैं। उत्तर प्रदेश में बरामद की गई इस सामग्री का मूल्य एक सौ चार करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश में एक सौ तीन करोड़ रुपये है।
लोकसभा चुनाव 2019: वोट डालो और जरूरत की सरकार बनाओ
अभिनेता अनुपम खेर ने लोगों से मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है. उनके अनुसार, इससे ऐसी सरकार बनाने में मदद मिलती है जिसकी नागरिकों को जरूरत होती है और वे उस लायक होते हैं.
छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज चार नक्सली मारे गये। यह मुठभेड़ सवेरे छह बजे चिंतलनार थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष यूनिट ने राजधानी रायपुर से करीब पांच सौ किलोमीटर दूर करकनगुडा गांव के पास वनक्षेत्र में छिपे नक्सलियों की जब घेराबंदी की तब उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी।
जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने दिया बोर्ड से इस्तीफा
जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। काफी दिनों से यह मांग उठ रही थी। कर्ज के जाल में फंसी जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल ने बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद इस्तीफे की पेशकश की थी। नरेश गोयल जेट एयरवेज के प्रमुख प्रमोटरों में से एक थे।
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ी , 2 कंपनियों ने शेयर गिरवी रखे
रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किल कम नहीं हो रही है। उनको अपनी कंपनियों के शेयर गिरवी रखने पड़ रहे हैं। रिलायंस प्रोजेक्ट वेंचर्स ने इंडसइंड बैंक के पास रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के 41 लाख शेयरों को गिरवी रखा है। यह कुल हिस्सेदारी का 1.56 प्रतिशत है। इन शेयरों को छह मार्च को गिरवी रखा गया । कल बाजार खुलते ही रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में गिरावट देखी गई। रिलायंस इंफ्रा का शेयर 127 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
हिन्दु बालिकाओं को उनके परिवार वालों के पास जल्द लौटाया जाए: सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मांग की है कि पाकिस्तान में कथित तौर पर अपहृत की गई दो हिन्दु बालिकाओं को, जिनका जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन भी किया गया, उन्हें उनके परिवार वालों के पास जल्द से जल्द लौटाया जाए।
नरेन्द्र मोदी की जीवनी पर आधारित फिल्म नहीं होगी रिलीज!
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी पर आधारित फिल्म की रिलीज को टालने का अनुरोध किया है। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के नेतृत्व में पार्टी के शिष्टमंडल ने इस संबंध में आयोग से मुलाकात की।
IPL 2019 RR Vs KXIP: पंजाब ने राजस्थान को हराया
पंजाब ने टी20 लीग में राजस्थान को जयपुर में खेले गए मुकाबले में हराकर ज़ोरदार शुरुआत की। इस रोमांचक मैच के आखिर में जीत पंजाब की हुई। पंजाब ने 2019 का अपना पहला मैच 14 रनों से जीत लिया।अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। पंजाब ने के. एल. राहुल का विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ 79 रनों की पारी से पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 184 तक पहुंचा दिया।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Wo5wxW
via Latest News in Hindi
0 Comments