हिन्दु बालिकाओं को उनके परिवार वालों के पास जल्द लौटाया जाए: सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मांग की है कि पाकिस्तान में कथित तौर पर अपहृत की गई दो हिन्दु बालिकाओं को, जिनका जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन भी किया गया, उन्हें उनके परिवार वालों के पास जल्द से जल्द लौटाया जाए।
एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इन लड़कियों की उम्र को लेकर कोई विवाद नहीं है। इनमें से रीना 15 वर्ष की और रवीना 13 वर्ष की है। विदेश मंत्री ने कहा कि नया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे कि इतनी कम उम्र की लड़कियां धर्म परिवर्तन और विवाह के मामले में खुद फैसला कर सकती हैं।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OtMxiL
via Latest News in Hindi
0 Comments