लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव समेत आजम खान जैसे सभी बड़े नेताओं के नाम शामिल है लेकिन मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। आजमगढ़ सीट से इस वक्त अखिलेश के पिता एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। आजम खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वह रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे।

40 प्रचारकों की सूची में भी मुलायम का नाम नहीं होने के बाद सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। सपा ने राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, जया बच्चन, डिम्पल यादव, राजेंद्र चौधरी, राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशम्भर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नागर, तेज प्रताप यादव, नरेश उत्तम पटेल, मौलाना यासीन अली उस्मानी, मनोज पारस, महबूब अली और शाहिद मंजूर को भी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

अखिलेश यादव बोले- पागलपन का शिकार हुई लगती है भाजपा

पार्टी की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 40 स्टार प्रचारक मैदान में होंगे। इसमें अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी डिंपल यादव भी हैं।एसपी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी इस स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, जावेद अली खान, तेज प्रताप यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल को भी इस सूची में जगह मिली है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2UOTM7b
via Latest News in Hindi

0 Comments