फिल्म बदला से अमिताभ ने तोडा अपनी फिल्मों का रिकॉर्ड,अब तक कमाए इतने करोड़
शाहरुख़ खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म बदला ने बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक दो हफ्ते पूरे कर लिए है और कलेक्शन के मामले में भी ये फिल्म सुपरहिट साबित हो चुकी है। फिल्म ने अब तक ओवरआल 67 करोड़ रूपये से भी अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी दर्शकों को एक बार फिर लुभाने में कामयाब रही और इस बार सस्पेंस थ्रिलर बदला से दोनों बॉक्स ऑफिस पर सफलता दोहरा दी है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो पहले हफ्ते फिल्म बदला ने 38 करोड़ रूपये की कमाई की थी वहीँ दुसरे हफ्ते में फिल्म ने 29 करोड़ 32 लाख रूपये की कमाया कर सबको हैरान कर दिया।

सुजॉय घोष के नर्देशन में बानी फिल्म बदला स्पेनिश उपन्यास Contratiempo पर आधारित फिल्म द इन्विंसिबल गेस्ट की हिंदी रीमेक है और दर्शकों को फिल्म का सस्पेंस बेहद पसंद आया है। फिल्म ने अपनी रिलीज़ के 14 वें दिन 2 करोड़ 35 लाख रूपये का शानदार कलेक्शन किया है।

आपको बता दें फिल्म बदला का बजट 30 करोड़ रूपए था और अब तक फिल्म का ओवरआल ग्रॉस कलेक्शन 79 करोड़ 44 लाख रूपये का रहा जो अमिताभ बच्चन की बीती दो फिल्मों को कलेक्शन को पीछे छोड़ रहा है।

इससे पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट ने कुल 52 करोड़ चार लाख रूपये और पिंक के 65 करोड़ 39 लाख रूपये का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।इस कलेक्शन के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 102 Not Out के 52 करोड़ चार लाख रूपये और पिंक के 65 करोड़ 39 लाख रूपये के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है 
सुजॉय घोष ने इस फिल्म को करीब 10 साल पहले ही लिख लिया तह अपर इसे शुरू करने में बहुत समय लग गया क्योंकि इस फिल्म का टाइटल बदला उन्हें नही मिल पाया था। साथ ही इस फिल्म में पहले अमिताभ बच्चन के साथ विद्या बालन और नसीरुद्दीन शाह को कास्ट किया गया था पर फिल्म में देरी होने की वजह से कास्ट बदलनी पड़ी।
मथुरा सीट पर हेमा मालिनी के सामने सपना चौधरी को उतार सकती है कांग्रेस, कुमार विश्वास ने कसा तंज़
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2CCjIMr
via Latest News in Hindi
0 Comments