UP सरकार को गन्ना किसानों की फिक्र नहीं, चौकीदार सिर्फ अमीरों की करते है ड्यूटी : प्रियंका
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को गन्ना किसानों की कोई फिक्र नहीं है जिसके कारण किसानों के बच्चों को शिक्षा और भोजन नहीं मिल पा रहा है और उनकी अगली फसल भी खराब हो रही है। श्रीमती वाड्रा ने ट्विटर पर कहा, ‘‘गन्ना किसानों के परिवार दिन रात मेहनत करते हैं मगर उप, सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती।

सहारनपुर में विकास के साथ-साथ हिंदुत्व को धार देंगे CM योगी
किसानों का 10000 करोड़ रुपये बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सब कुछ ठप हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश से संबंधित मामलों की प्रभारी हैं और क्षेत्र में पार्टी के चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2URYvFv
via Latest News in Hindi
0 Comments