मशहूर फिल्म अभिनेत्री औऱ भाजपा नेता हेमा मालिनी ने आज मथुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। आज ही अन्य भाजपा प्रत्याशियों ने भी अपने पर्चे दाखिल किये जिनमें ग़ाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, बिजनौर से कुंवर भारतेन्दु, बाग़पत से सत्यपाल सिंह, मुज़फ्फरनगर से संजीव बालियान औऱ आगरा से एसपी सिंह बघेल शामिल हैं।


advertisement:


राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी ने भी मुजफ्फरनगर औऱ बागपत सीटों से नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशियों बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नगीना से ओमवती ने भी अपने-अपने पर्चे दाखिल किए।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UbQsGq
via Latest News in Hindi

0 Comments