आज का राशिफल (26 मार्च 2019): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (26 मार्च 2019)
मेष राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे।
वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप अतिशय संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे, जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लग सकता है। आज आपको मां की बीमारी के विचार सताएंगे। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता का समावेश रहेगा। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा।
कर्क राशि :- आज का दिन आफके लिए ठीक-ठाक है। आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे, जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
सिंह राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे।
कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने के संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट या सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ अपना दिन खुशी में बिता सकेंगे।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रह सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकत है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। कार्यस्थल पर साथियों से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा।
मकर राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके लिए घर-परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे।
कुंभ राशि :- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति में शामिल रहेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा।
मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YrgJ2T
via Latest News in Hindi
0 Comments