लोकसभा चुनाव 2019: BJP ने ओडीसा के लिए जारी की दो और उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने ओडीसा में लोकसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व सांसद खरबेला स्वायन को कंधमाल निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि भाजपा में कल शामिल हुए पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्रा को कटक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने ओडीसा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद प्रशांत नन्दा के पुत्र ऋषभ नन्दा बेगुनिया सीट से और देबेन्द्र महापात्रा रैराखोल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FErE0z
via Latest News in Hindi
0 Comments