पिस्ता के फायदे जानकार हो जाएँगे आप भी हैरान

सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। इन मेवों में से एक है पिस्ता। अगर आप सोचते हैं कि यह केवल स्वादभर के लिए है तो आप गलत है। पिस्ता के और भी कई फायदें हैं, जिनसे आज हम आपको अवगत कराएगें-
पिस्ता में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, वहीं इसमें प्रोटीन व अनसैचुरेटिड फैट उच्च मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।
पिस्ता में एंटी.ऑक्सीडेंट्स से पैक होते हैं, जिसके कारण यह आपको जवां बनाए रखने में काफी मददगार होते है।
साथ ही इनका सेवन आपकी आंखों की सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना गया है।
अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में बैड कोलेस्टाॅल की मात्रा घटती है, जिससे आपको एक हेल्दी हार्ट प्राप्त होता है।
पिस्ता में डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZRDSRo
via Latest News in Hindi
0 Comments