भारतीय महिलाओं के एनीमिक होने का कारण, जानिए यहाँ

भारत में स्त्री भले ही पूरे परिवार का ध्यान रखती हो लेकिन वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद लापरवाह होती है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि तीस की उम्र पार करते ही महिला को बहुत सी बीमारियां घेर लेतेी हैं। इन्हीं में से एक है आयरन की कमी। शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन भारत में करीबन 80 प्रतिशत महिलाएं एनीमिक होती है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठता है कि आखिरकार ऐसा क्यों हैं। तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे का मुख्य कारण बताते हैं-
भारतीय महिलाओं के एनीमिक होने का सबसे मुख्य कारण माहवारी के दौरान अत्यधिक मात्रा में रक्तस्त्राव होता है। दरअसल, मासिक धर्म के दौरान महिला बहुत सारा रक्त गवां बैठती हैं।
इसमें दूषित रक्त के साथ बहुत सारे जरूरी खनिज एवं धातुएं भी निकल जाती हैं। यदि उसकी पूर्ति न हो तो महिलाएं गंभीर समस्या से ग्रस्त हो जाती हैं।
रक्तक्षीणता रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करती है। इस कारण वे रोगों से भी शीघ्र संक्रमित हो जाती हैं। शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन साल भर में एक औरत अपने कुल रक्त का 22 प्रतिशत खो देती है।
ऐसे में जो औरतें अपनी खुराक में खून बनाने वाले पौष्टिक तत्वों को शामिल नहीं करतीं, उन्हें एनिमिया होने का अधिक खतरा रहता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3Imldyo
via Latest News in Hindi
0 Comments