ये आदतें, आपकी किडनी के लिए हो सकती है खतरनाक

किडनी हमारे शरीर का सबसे अधिक महत्वपूर्ण अंग होता हैं, ये शरीर की सफाई के लिए वो महत्वपूर्ण अंग हैं जिसके सही से काम ना कर पाने से आपका शरीर पूरी तरह रोगो का घर बन जाता हैं। ये हमारे शरीर से विजातीय पदार्थो को बाहर निकाल खून को साफ़ करती हैं और शरीर में मिनरल्स और ज़रूरी एसिड्स को बनाये रखती हैं। तो आइये आज हम आपको बताते है की किन कारणों से किडनी पर बुरा असर पड़ता है।
कम पानी पीना – इंसान को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। क्योकि अगर आप पानी कम पिएंगे तो किडनी को ब्लड को साफ़ करने के लिए लिक्विड चाहिए वो पर्याप्त मात्र में नहीं मिल पायेगा और आपके खून में समायी गंदगी आपके शरीर में ही रह जायेगा और ये निश्चित ही आपकी किडनी के लिए बहुत बुरा हैं।
पेशाब रोकना – अगर आप रेगुलर पेशाब को रोकते हैं तो ये आपकी किडनी के लिए बहुत खतरनाक हैं। ऐसे में किडनी में स्टोन बनने के चान्सेस बढ़ जाते हैं। और किडनी को बहुत नुक्सान पहुँचता हैं। अत: जब भी पेशाब आये तो कभी भी रोकिये मत।
ज़्यादा नमक खाना – शरीर को सही काम करने के लिए नमक या कहे के सोडियम की ज़रूरत होती हैं, अगर हम फल सब्जिया रेगुलर खाते हैं तो ये हमको वही से ही पर्याप्त मात्रा में मिल जाता हैं। मगर हम फिर भी इसको अलग से भोजन में खाते हैं। अधिक मात्रा में नमक आपकी ब्लड प्रेशर बढ़ा देगा और किडनी पर अतिरिक्त बोझ डाल देगा।
कोल्ड ड्रिंक्स- अधिक कोल्ड ड्रिंक्स पीने से आपके शरीर का प्रोटीन आपके मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाता हैं, जिसका सीधा अर्थ हैं के आपकी किडनी उस समय सही से काम नहीं कर पा रही और ये डैमेज हो चुकी हैं।
पूरी नींद ना लेना – अगर आप सही से ना सो पाएंगे तो इस किर्या में भी बाधा आएगी और आपकी किडनी पर दबाव बढ़ेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3xYLG08
via Latest News in Hindi
0 Comments