आज के ज़माने में काले, घने और सुन्दर बाल हर कोई पाना चाहता है।यदि बालों की नियम से देखभाल न की जाए तो यह प्रदूषण, कुपोषण, हार्मोनल इम्बैलेंस, एलर्जी आदि के कारण  झड़ने लगते हैं।अपने बालो को घना लुक देने के लिए लोग तरह तरह के नुस्खे अपनाते है – कोई हेयर एक्सटेंशन कराता है तो कोई विग खरीद लाता है।यदि ये घने बाल आपको नेचुरल तरीके से मिल जाएं तो सोचिए आपकी कितनी बड़ी टेंशन दूर हो जाएगी।आइए हम आपको बताते है की किस तरह पा सकते हैं आप सुन्दर, घने और आकर्षक बाल ।

ध्यान रखें की आप अपने बाल हर रोज़ न धोएं क्योंकि ऐसा करने से आपके बालों का पोषण कम हो जाता है।हफ्ते में 2-3 बार ही बाल धोएं और कोशिश करें की आप अपने बाल ठन्डे पानी से ही धोएं।ऐसा करने से आपके बाल काम झड़ेंगे ।

बाल धोने के बाद इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे आइरन, ब्लो ड्रायर, आदि का इस्तमाल न करें।बालों को आराम से धीरे धीरे एक चौड़ी कंघी का इस्तमाल करके सुलझाएं ।

सुन्दर और  घने बाल पाने के लिए केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल न करें।यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं व आपके बाल टूटने झड़ने लगते हैं ।

अपने स्कैल्प की रोज़ मालिश करें।इसके लिए आप नारियल या यूकेलिप्टस का तेल इस्तमाल कर सकते है।यह आपके तनाव को दूर करने में मदद करता है जिस से आपके बाल काम झड़ते हैं ।

अपने आहार में प्रोटीन और विटामिन बी की मात्रा बढ़ाएं।यह आपके बालों के पोषण के लिए अत्यंत लाभदायक है ।

यदि आप धूप में जा रहे हैं तो सर को स्कार्फ़ से ढकें।कोशिश करें की आप कॉटन की जगह सिल्क का स्कार्फ़ यूज़ करें ।

केला ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर रख दिमाग को तेज करता है



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3xVCKZJ
via Latest News in Hindi

0 Comments