गुड़ खाने में तो मीठा लगता ही है और साथ ही सेहत के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। गुड़ के कई स्वास्थ लाभ है।
आज हम आप को गुड़ के कुछ खास स्वास्थ लाभ को बताने जा रहे हैं।

गुड़ खाने से नहीं होती गैस की दिक्कत

गुड़ पाचन क्रिया को सही रखता है और शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉल्जिम ठीक करता है। रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की दिक्कत नहीं होती। जिन लोगों को गैस की परेशानी है, वो रोज़ लंच या डिनर के बाद थोड़ा गुड़ ज़रुर खाएं।

गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत

गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है। इसलिए यह एनीमिया के मरीज़ों के लिए बहुत लाभदायक है।खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रुर है।

स्किन के लिए

स्किन के लिए, गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।

जुकाम और कफ से आराम दिलाता है

गुड़ अत्यंत गर्म होता है, इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान आप इसका सेवन कर सकते हैं।

एनर्जी के लिए

एनर्जी के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  बुहत ज़्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता। दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ खाएं।

एंटी एलर्जिक Element

गुड़ बॉडी के तापमान को नियंत्रित रखता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं, इसलिए दमा के मरीज़ों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

जोड़ों के दर्द में आराम– रोज़ गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करें, इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

श्वास रोग में लाभ

पांच ग्राम गुड़ को इतने ही सरसों के तेल में मिलाकर खानेसे श्वास रोग से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें:-

ऐसे चमकेगी कद्दू के फेस पैक से आपकी स्किन



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ppY2ec
via Latest News in Hindi

0 Comments