मुल्तानी मिट्टी के अनोखे फायदे, जानिये यहाँ

मुल्तानी मिट्टी सभी इलाकों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी का पैक तो आप भी लगाते होंगे लेकिन इसके बहुत सेे और भी फायदे हैं जिसके कारण से इसका इस्तेमाल इतना अधिक प्रचलित है।
सौन्दर्य
मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गंदगी साफ करने के लिए बहुत कारगर सिद्ध होती है और इसके कोई साइड एफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। तैलीय त्वचा हो तो इसे गुलाबजल के साथ त्वचा पर लगाए और त्वचा रूखी हो तो इसे बादाम के पेस्ट के साथ मिलाकर लगाने सेे रक्त संचार भी ठीक रहता है। मुल्तानी मिट्टी से चेहरे पर हल्की मसाज त्वचा के व्हाइट हेड्स तथा ब्लैक हेड्स साफ करने में मदद करती है। पीसे हुए बादाम या संतरे के छिलके को पीसकर इसके साथ लगाने से यह परफेक्ट स्क्रब का काम करती है।
मुंहासे
इसमें में मैग्नीशियम क्लोराइड अच्छी मात्रा में होती है जो मुहांसे हटाने में मदद करता है। यही वजह है कि मुहांसों की समस्या के लिए इसका इस्तेमाल बहुत लाभकारी माना जाता है। गाजर के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।आंवले के जूस के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों पर मास्क की तरह लगाएं और 10 मिनट बाद अच्छी तरह साफ कर लें। बालों की कुदरती कंडिशनिंग होगी और त्वचा खूबसूरत दिखेगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32NE1Xf
via Latest News in Hindi
0 Comments