यह समस्याएं पानी पीकर करें दूर

पानी जीवन है और साथ ही हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी पोषण भी। हर रोज कम से कम 12 गिलास पानी पीना चाहिए। संभव हो तो जब भी प्यास लगे तो पानी पी लेना चाहिए।
अगर हम सही मात्रा में पानी पीएंगे तो कई बीमारियों से बच सकते हैं।
शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होने पर भोजन ठीक तरह से नहीं पचता है। ऐसे में कब्ज तथा एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
जब हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो ब्रेन को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती है । ऐसे में कार्य करने के लिए दिमाग को अधिक जोर लगाना पड़ता है, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ती है।
पानी की कमी होने पर आंखों में जलन, आंखों का सूखापन बढ़ता है। इससे इनमें सूजन, जलन या खुजली होने लगती है।
पानी की कमी की वजह से त्वचा की नमी काम हो जाती है। इससे त्वचा रूखी होने लगती है।
शरीर में पानी की कमी होने पर सही मात्रा में स्लाइवा नहीं बन पाता। इससे मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं तथा सांसों में बदबू आने लगती है।
पानी की कमी होने पर शरीर की ऊर्जा का लेवल बेहद कम हो जाता है। ऐसे में चक्कर आने की शिकायत हो सकती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3pfxU5t
via Latest News in Hindi
0 Comments