यह तो हम सब जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। जब भी चोट लग जाए तो हमें हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध हमें ठण्ड से बचाता है और कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ देता है तो आइये जानते हैं इस बारे में:

सोने से पहले हल्दी वाले दूध पीने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है, इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।

सर्दी, जुकाम या कफ होने पर हल्दी वाले दूध का सेवन अत्यधिक लाभकारी साबित होता है।

वायरल संक्रमण में हल्दी वाला दूध का सेवन सबसे बेहतर उपाय है, यह आपको हर तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है।

दूध में कैल्श‍ियम होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हल्दी हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती है।

हल्दी वाले दूध में मौजूद एंटी माइक्रो बैक्टीरियल गुण, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनस, फेफड़ों में जकड़न व कफ से राहत देने में सहायता करते हैं।

रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से गठिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

क्या अंकुरित अनाज भी पहुंचा सकता है आपको नुक़सान, जानिये



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3DdH3jU
via Latest News in Hindi

0 Comments