मीठा नीम के पत्तों में कई चमत्कारिक गुण होते हैं,इसका यूज करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इनमें विटमिन बी1, बी3, बी9, सी, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं।

अगर आप इसका यूज करेंगे तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। चलिए जानते हैं मीठा नीम आपकी सेहत के लिए कैसे उपयोगी हो सकता हैं।

अगर आपका मन खराब रहता है। बार-बार उल्टी आने का मन करता है। इसके लिए कढ़ी पत्ते में कुछ बूंद नींबू का रस और चीनी मिला कर सेवन कीजिए। इससे राहत मिलेगी।

अगर आप इसका यूज करेंगे तो इससे पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याएं दूर होगी।ये पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद कारगर है। इसे हर रोज सब्जी में यूज करने से पाचन क्रिया मजबूत रहती है। इसके पत्तों को चबाने से मोटापा भी कम होने लगता है।

क्या आप चेहरे के पिंपल और दाग धब्बे दूर से परेशान हैं तो आप कढ़ी पत्तों को पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाकर लगाना चाहिए। 15 मिनच बाद चेहरा धो लीजिए। इसका कुछ दिन यूज करने से पिंपल की परेशानी दूर हो जाएगी और चेहरे पर चमक भी आ जाएगी।

कढी पत्ते का पेस्ट और दही को मिलाकर 20-25 मिनट के लिए बालों पर लगाना चाहिए। इसके बाद इन्हें शैंपू से धो लीजिए। सप्ताह में 2-3 बार ऐसा करने से बाल काले और घने होने शुरू हो जाते हैं।

हर रोज 2 ग्राम मीठी नीम यानि कढी पत्तों का चूर्ण पानी के साथ खाने से आंखोें की रोशनी तेज होने लगती है।

यह भी पढ़ें:-

सर्दियों में प्रतिदिन खाएं एक अंडा, शरीर में होगा यह बड़ा बदलाव



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3vMLf8f
via Latest News in Hindi

0 Comments