गर्मी के मौसम में गैस की समस्या होना बेहद आम है। इस सीजन में गलत खानपान व खानपान का समय निश्चित न होने के कारण लोगों को एसिडिटी हो जाती है। यह समस्या सुनने में बेहद ही आम हो लेकिन इसके कारण व्यक्ति को काफी बैचेनी होती है। जरूरी नहीं है कि आप गैस की समस्या को दूर करने के लिए हर बार दवाईयों का ही सेवन करें। आज हम आपको गैस से छुटकारा दिलाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं-

नींबू गैस को दूर करने में बेहद सहायक है। पेट में बार-बार गैस बनती हो तो सुबह शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस की मिलाकर इसका सेवन करें। आप गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू निचोड़कर भी इसका सेवन करें तो तुरंत फायदा मिलेगा।

एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए सबसे पहले ईटिंग हैबिट्स में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। गलत समय पर खाया हुआ खाना पचता नहीं है और पेट में गैस बननी शुरु हो जाती है इसलिए कोशिश करें कि भोजन समय पर खाएं।

पेट में जलन या गैस बनने की परेशानी हो रही हो तो थोड़ी सी अजवाइन उबाल कर पानी के साथ पिएं। इससे राहत मिलेगी।

1 टेबल स्पून घी में लहसून और जीरे को भून लें और खाने से पहले इसे खाएं। इसके अलावा लौंग भी पेट के लिए काफी फायदेमंद है। रोजाना 1 लौंग पेट से जुड़ी परेशानी से राहत दिलाता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3xp0WCZ
via Latest News in Hindi

0 Comments