दांतों में लगे कीड़े को हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

कई बार देखा गया है कि ज्यादा मीठा खाने के कारण से दांतों में कीड़ा लग जाता है जिससे सारे दांत खराब हो सकते हैं। इससे दांतों में दर्द रहता है जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा ऐसे दांतों के कारण से चेहरे की मुस्कान भी खराब हो जाती है। दांतों में कीड़ा लगने से बचाने के लिए आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय
कीजिए प्याज के बीज का इस्तेमाल : हर रोज दांतों की सफाई करनी चाहिए, इससे आपके दांत ठीक रहते है। इनमें गंदगी रहने के कारण से कीड़ा लग जाता है जिससे काफी समस्या होती है। अक्सर अधिक मीठा खाने की वजह से भी ये परेशानी हो जाती है।
दांतों के कीड़े को नष्ट करने के लिए प्याज के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बीजों को चबाने से कीड़े जल्द ही खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा प्याज को बारिक काट कर इसे एक कटोरे में डाल लीजिए तथा इसमें थोड़ा-सा तेल डालकर कम आंच पर गर्म कीजिए। इससे निकलने वाले धुएं को मुंह में लेने से भी कीड़े मर जाते हैं।
हींग लीजिए : हींग के यूज से भी दांतों के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। इसके लिए हींग के पाउडर को पानी में डालकर उबाल लीजिए और थोड़ा ठंड़ा होने पर इस पानी से कुल्ला कीजिए। हर रोज ऐसा करने से दांत के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा दांतों में होने वाली दर्द से भी राहत मिलती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3B7juII
via Latest News in Hindi
0 Comments