तेजपत्ता हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता हैं। यह हमारे शरीर में एक औषधि की तरह काम करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, गैगनीज, सेलेनियम तथा आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। चलिए जानते हैं तेजपत्ते के गुणों के बारे में…

पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी तेजपत्ता काफी लाभकारी होता है। चाय में तेजपत्ते का यूज करके कब्ज, एसिडिटी तथा मरोड़ जैसी परेशानियों से आप राहत पा सकते हैं।

रात को सोने से पहले तेजपत्ते का यूज करना अच्छी नींद के लिए बेहद लाभकारी है। तेजपत्ते के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है।

दर्द में राहत के लिए भी तेजपत्ता का यूज किया जा सकता हैं, क्योंकि यह कारगर उपाय है। इसके अलावा अगर तेज सिर दर्द हो रहा हो तो भी इसके तेल से मसाज करना बेहद अच्छा रहता है।

डायबिटीज में तेजपत्ता एक दवाई की तरह कार्य करता है। अगर इसका नियमित रूप से सेवन करें तो यह डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है।

अगर आप पथरी की परेशानी से ग्रसित हैं तो ऐसे में आप तेजपत्ते का सेवन कर सकते हैं। तेजपत्ते को उबाल लीजिए। फिर उसी पानी को ठंडा करके उसका सेवन कीजिए। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

कपूर इस बीमारी में राहत दिलाता है, जानिए इसके अन्य लाभ



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3EhOac7
via Latest News in Hindi

0 Comments