सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष अपनी त्वचा का ख्याल

अक्सर पुरुष अपनी त्वचा को लेकर संवेदनशील नहीं रहते लेकिन सर्दी का मौसम चल रहा है। क्या आप जानते हैं, की सर्दियों में त्वचा में रूखापन आने लगता है। साथ ही आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स आने लगते हैं। तो आइये आज जानेंगे की पुरुष अपने त्वचा का ख्याल कैसे रखें।
पुरुष अपनी त्वचा की ऐसे देखरेख करें:
पुरुष अपनी त्वचा को लेकर पहले तो संवेदनशील हो जाएं क्योंकि सर्दियों में त्वचा पुरुष की हो या स्त्री की सबकी त्वचा में रूखापन आने लगता है। अतः त्वचा में नमी बनी रहे इसलिए पानी पीते रहें।
पुरुष चेहरे में दाढ़ी रखते हैं, तो आप चेहरे को अच्छे से धुलें तथा धुलने के बाद कोल्ड क्रीम या दूध की मलाई लगा लें।
अक्सर सर्दियों में होठ फटने लगते हैं, तो आप होठों में दूध की मलाई लगाएं क्योंकि दूध की मलाई से ज्यादा अच्छा आपके होठों की केयर करने वाला कुछ नहीं हो सकता।
आप चेहरे के साथ पूरे शरीर का भी ख्याल रखें तथा सर्दी से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने ताकि आपके शरीर की त्वचा रूखी न हो।
आप पानी पीते रहें। जिससे आपके चेहरे तथा त्वचा में नमी बनी रहती है, और त्वचा में रूखापन नहीं आता।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3nzGCL0
via Latest News in Hindi
0 Comments