अमूमन देखने में आता है कि पुरूष भी अपनी पर्सनैलिटी को लेकर बेहद काॅन्शियस रहते हैं, लेकिन वहीं शादी के बाद अक्सर वे मोटे हो जाने लगते हैं।

क्या आप जानते हैं कि वास्तव में ऐसा क्यों होता है, तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे का कारण जानते हैं-

दरअसल, कुछ शोध बताते हैं कि जब व्यक्ति शादी करने का विचार बना रहा होता है तो वह अपनी फिटनेस और लुक को लेकर बेहद काॅन्शियस रहता है। वहीं शादी होने के बाद सामाजिक समारोह में सिंगल पुरुषों की तुलना में शादीशुदा कपल की भागीदारी काफ़ी बढ़ती है।

जिससे उनका सारा रूटीन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसके अतिरिक्त शादी के बाद पुरुषों में खाने को लेकर लापरवाही खत्म हो जाती है। ऐसे में वे उन चीजों का सेवन भी बेहद बेफिक्र होकर करते हैं, जो उनके वज़न को बढ़ाने के लिए ज़िम्मेवार होती हैं।

ऐसे में अब आपके लिए यह बेहद आवश्यक है कि आप सिर्फ शादी से पहले ही नहीं, बल्कि बाद में भी अपनी हेल्थ को लेकर सतर्क रहें।

बाल कलर करने से पहले रखे इन बातों का खास ख्याल



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3maupNB
via Latest News in Hindi

0 Comments