सर्दी के मौसम में अंडों को लोग कई तरह से इस्तेमाल करते हैं लेकिन चाहे आप आमलेट बनाए या फिर उबला अंडा खाए।

अक्सर अंडे के छिलकों को डस्टबिन में ही जगह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे के छिलके भी आपके बेहद काम आ सकते हैं।

जहां अंडा आपकी सेहत का ख्याल रखता है, वहीं अंडे के छिलके की मदद से आप अपने सौंदर्य में आसानी से निखार ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अंडे के छिलकों से होने वाले कुछ फायदों के बारे में-

अंडे के छिलके की मदद से आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। इसके लिए आप अंडे के छिलकों को धोकर उसका पाउडर बना लें और इस पाउडर को अंडे की जर्दी में मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं।

वहीं अंडे के छिलकों से फेस पैक बनाने के लिए आप उसके पाउडर को एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर 5-6 दिनों तक यूं ही छोड दें। इससे पाउडर सारा विनेगर सोख लेगा। अब आप रूई को उसमें डिबोकर अपने चेहरे पर लगाएं। आपको अपनी त्वचा में काफी फर्क नजर आएगा।

वहीं अंडे के छिलकों के पाउडर को अगर दांतों पर रगडा जाए तो कुछ ही दिनों में आपको दांत चमकने लगते हैं।

बाल कलर करने से पहले रखे इन बातों का खास ख्याल



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3B6bPKt
via Latest News in Hindi

0 Comments