कसूरी मेथी ड्राई फेनुग्रीक पत्तियां होती जो किसी भी डिश का टेस्ट बढ़ाने के लिए प्रयोग में ली जाती है। यह एक मसाला होता है जो शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद है| कसूरी मेथी के सेवन से बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए जाने इसके फायदे –

एनीमिया में लाभदायक

खून की कमी को दूर करने में कसूरी मेथी बहुत फायदेमंद होती है। आज की व्यस्त जीवनशैली में अधिकतर महिलाएं एनीमिया की बीमारी से जूझती हैं। खून की कमी को हैल्दी भोजन खा कर सही किया जा सकता है। याद रखें कि आप अपनी डाइट में कसूरी मेथी का इस्तेमाल जरूर करें।

कोलेस्ट्रॉल में लाभप्रद

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में कसूरी मेथी के पत्तों का रक्त लिपिड शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से एथेरोस्क्लेरोसिस को कम किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से लिपिड उतार-चढ़ाव से पीड़ित पेशेंट्स को लाभ मिलता है। कसूरी मेथी के सेवन से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है।

पीरियड्स में फायदेमंद

हार्मोनल चेंज के कारण महिलाओ में अच्छे से पीरियड्स नहीं हो पाते हैं। ऐसे में कसूरी मेथी बहुत फायदेमंद साबित होती है| ये हार्मोनल चेंज की वजह से शरीर में होने वाली समस्याओं से बचाता है।

डायबिटीज रखे कंट्रोल

कसूरी मेथी का एंटी डायबिटीक एलिमेंट ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल में रखता है। इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज को आसानी से नियंत्रित रखा जा सकता है।।

त्वचा पर लाए ग्लो

कसूरी मेथी के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले डार्क स्पॉट्स और ब्लेमिशेस खत्म हो जाते है। रिंकल्स और धब्बों को दूर करने के लिए आप कसूरी मेथी के पत्तों का सेवन करें| ऐसा करने से स्किन चमक उठेगी और बहुत फायदा मिलेगा|

वजन घटाए

कसूरी मेथी के उपयोग से वजन आसानी से कम किया जा सकता है| इसमें कम कैलोरीज़ पाई जाती है जो शरीर के लिए गुणकारी है। इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में वजन कम किया जा सकता है।

यह भी पढे:-

मशरूम के सेवन से होती है ये समस्याएं आपसे दूर, जानिए उपाय

 



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3F25x1V
via Latest News in Hindi

0 Comments