मच्छर के प्रकोप को कम करने के लिए घर के आसपास लगाये गेंदे की झाडी

गेंदे के फूल का महत्व तो हम सब जानते है| किसी भी तरह के त्यौहार हो, पूजा हो या शादी ब्याह हो गेंदा हर फंक्शन के लिए महत्वपूर्ण होता है| लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि यदि गेंदे का फूल आपकी सेहत व सुंदरता के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है| शरीर के किसी अंग में यदि सूजन आ जाए तो गेंदे के फूल को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर शरीर के सूजन वाले हिस्से में लगाएं| ऐसा करने से अत्यंत फायदा मिलेगा| घर में अगर मच्छर हो गए है तो इनका प्रकोप कम करने के लिए घर के आसपास गेंदे की झाडी लगा लें| इसकी खुश्बू से मच्छर भाग जाएंगे| आइए जानें इसके फायदे –
कील मुहांसों में फायदेमंद – कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप गेंदे से बने प्रोडक्ट का प्रयोग करें| डेड सेल्स के कारण या ओपन पोर्स में तेल जमने की वजह से आपके चेहरे पर कील मुहांसे हो जाते है| मुहांसे होने पर मुहांसो में जलन व दर्द होने लगता है | ऐसे में गेंदे से बने उत्पादों का प्रयोग आपको इस सबसे राहत दिलाएगा|
झुर्रियों से दिलाए छुटकारा – उम्र बढ़ने के साथ जो चीज़ चेहरे पर सबसे पहले प्रभाव डालती है वह चेहरे की झुर्रियां व फाइन लाइन्स है| इन समस्या से छुटकारा पाने मे गेंदे का तेल बहुत असरदार है| आप गेंदे के तेल का प्रयोग करें| अवश्य फायदा मिलेगा|
चोट में है फायदेमंद – गेंदे के फूलों से बानी क्रीम आपकी चोटों व घावों के लिए बहुत फायदेमंद है| गेंदे में पाए जाने वाले गंधवले, ऑर्गेनिक एसिड व स्टेरोल्स आपकी चोटों व घावों को भरने में काम करते है|
बालों के लिए फायदेमंद – गेंदे के फूलों का प्रयोग बालों के लिए बहुत फायदेमंद है| मानसून में भी यह बालो के लिए उपयोगी है| एक मुट्ठी सूखे गेंदे के फूल लें व इन्हे 3-4 कम गरम पानी में मिलाकर रख लें| 1 घंटे बाद इन्हे पानी से निकाल लें| बाल धोने के बाद कंडीशनर के रूप में प्रयोग में लाए| यह नेचुरल कंडीशनर ऑयली बालों व डैंड्रफ के लिए बहुत फायदेमंद है|
यह भी पढ़ें:-
मशरूम के सेवन से होती है ये समस्याएं आपसे दूर, जानिए उपाय
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3m4dECs
via Latest News in Hindi
0 Comments