दांतो में कैविटी किसी भी आयु में किसी भी इंसान को हो सकती है| दांतों की कैविटी का अर्थ है दांतो की सड़न से होने वाला छिद्र| मुंह में एसिड बनने के कारण दांतों के इनेमल ढीले पड़ने लगते है जिसकी वजह से मुंह में कैविटी होने लगती है| मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दांतो में जमा होने लगते है जिसे हम प्लाक कहते है| कैविटी के कई कारण हो सकते है उनमें से मुख्य कारण है अधिक मीठा खाना व दांतों में बैक्टेरिया होना| अगर दांतो की कैविटी को समय रहते नहीं भरते है तो आप जो भी खाएंगे दांतो में फस जाएगा| दांतो में ज्यादा कैविटी होने पर दांतो में अत्यधिक पीड़ा व मसूड़ों में सूजन पैदा हो जाती है| आज हम आपको बता रहे हैं दांतो की कैविटी दूर करने के कुछ घरेलू उपचार –

नमक है फायदेमंद – नमक कैविटी के इलाज में बहुत फायदेमंद होता है| इसके एंटीसेप्टिक तत्वों के कारण कैविटी के ट्रीटमेंट में नमक का प्रयोग किया जाता है| नमक मुंह के इंफेक्शन और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में भी सहायक है| नमक का इस्तेमाल इस तरह करें – एक चम्मच नमक को गर्म पानी में उबालकर इस पानी से दिन में तीन चार बार कुल्ला करें| नमक को सरसो के तेल और नींबू में मिला लें और इसका पेस्ट बना लें| इस पेस्ट से अपने मसूड़ो में मालिश करें| ऐसा करने से बैक्टीरिया से बचाव होगा |

मीठे फलों से रहे दूर – कैविटी से बचने के लिए मीठे फलों से दूर रहें| अगर आप अंगूर या चीकू जैसे मीठे फल खाएंगे तो आपके दांतो में कैविटी होने की संभावना रहती है| कम मीठे व फाइबर मुक्त फलों का इस्तेमाल करें|

हल्दी का करें इस्तेमाल – हल्दी एंटी बैक्टीरियल व एंटी इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होती है| हल्दी कैविटी से बचाव करती है| साथ ही दांत व मसूड़ों को भी स्वस्थ रखती है| दांतो में हल्दी का पाउडर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें| बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें| बैक्टीरिया प्रभावित दांतो से आराम मिलेगा|

पुदीना है प्राकृतिक उपचार – दांतो को कैविटी से बचाने में पुदीना प्राकृतिक उपचार है| आप जब भी कुछ मीठा खाएं तो उसके तुरंत बाद पुदीने की कुछ पत्तियां चबा लें| आपके दांत एकदम सुरक्षित रहेंगे|

 

लहसुन है लाभदायक – दांतो को कैविटी से बचाने में लहसुन बहुत फायदेमंद है| यह दर्द से राहत दिलाता है| लहसुन का प्रयोग इस तरह करें – 3-4 कलियां लहसुन की लें व इन्हे पीसकर पानी मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे दांतो में लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें, आराम मिलेगा|

यह भी पढ़ें:-

मशरूम के सेवन से होती है ये समस्याएं आपसे दूर, जानिए उपाय



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ig1oNY
via Latest News in Hindi

0 Comments