इन चीजों को फ्रिज में रखने से करनी चाहिए परहेज

फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। यह चीजों को लम्बे समय तक फ्रेश रखने के आपके काम आता है। लेकिन इसमें सामान रखते समय आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। अगर आप इसमें गलत चीजों को स्टोर करते हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें फ्रिज में रखने से परहेज करना चाहिए-
अक्सर लोग टमाटर को घर लाकर फ्रिज में रखते हैं। लेकिन ऐसा करने से टमाटर बहुत जल्दी गल जाता है। दरअसल, टमाटर को उगने के लिए पानी और धूप की जरूरत होती है। मौसम ठंडा होने की वजह से ये ठीक से नहीं उग पाता और फ्रिज में रखने पर खराब हो जाता है।
फ्रिज में खीरा रखना भी सही नहीं माना जाता। लेकिन अगर आप ठंडा खीरा खाना पसंद करते हैं तो खाने से थोड़ी देर पहले इसे फ्रिज में डाल सकते हैं।
नींबू को फ्रिज में रखने की भूल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इसका रस सूखने लगता है और स्वाद पर भी असर पड़ता है। फ्रिज में कभी भी ऐसी चीज नहीं रखनी चाहिए, जिसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता हो।
आलू में स्टार्च होता है जो फ्रिज में रखने से चीनी में बदल जाता है। इस वजह से इसके स्वाद में भी अंतर आ जाता है। इसलिए इन्हें फ्रिज में रखने की सलाह नहीं दी जाती।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3Cm8qcq
via Latest News in Hindi
0 Comments