चेहरे की ख़ूबसूरती हर किसी के लिए बेहद महत्व रखती है। खूबसूरत दिखने के लिए लोग भला क्या कुछ नहीं करते। नए से नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से लेकर घरेलू उत्पादों का भी चेहरे पर इस्तेमाल किया है जिससे सुंदरता बरकरार रहे। लेकिन, कई लोग ऐसे भी होते हैं जो ऑफिस और दिनभर की थकान के कारण चेहरे पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आपकी फेस की स्किन भी डेड हो चुकी है तो ऐसे में नीचे दिए घरेलू उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। यहां दिए गए फेस स्क्रब डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में बेहद फायदेमंद होंगे तो चलिए इन पर नज़र डालते हैं :-

एलोवेरा स्क्रब 

एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से स्किन पर काफी निखार आता है। एलोवेरा का स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक बाउल में निकाल लें। अब इस जेल में चावल का आटा और कुछ मात्रा शहद की मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और फिर चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगा कर रखें। अब इसे पानी से वॉश कर लें।

अखरोट का स्क्रब 

डेड स्किन से निजात दिलाने में अखरोट का स्क्रब भी फायदेमंद होता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में कुछ मात्रा अखरोट की डालकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में शहद की कुछ मात्रा भी मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और फिर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद फिर पानी से चेहरे को धो लें।

स्क्रब के समय इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी 

  • जब भी स्क्रब लगाएं चेहरे को पहले जरूर धो लें।
  • स्क्रब से पहले आप डबल क्लींजिंग भी कर सकते हैं।
  • चेहरा क्लियर रखने के लिए फेस वॉश का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हम खुद ही जिम्मेदार है एसिडिटी की समस्या के



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3AtfXod
via Latest News in Hindi

0 Comments