गर्मियों में तापमान काफी बढ़ जाता है। जिस कारण शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। कई बार शरीर में पानी की कमी के कारण व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। ऐसे में गर्मियों में अपनी डाइट की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जिसमें पानी की ज्यादा मात्रा हो। आज हम आपको किन चीज़ों के सेवन से आप गर्मियों में पानी की कमी को दूर करने के साथ साथ साइड-इफेक्ट्स से भी बच सकते हैं।

नारियल पानी में पौषक तत्व की काफी मात्रा होती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। नारियल के सेवन से आप डिहाइड्रेशन, ब्लड प्रैशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। गर्मियों के मौसम नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।

नींबू पानी में ऐसे पौषक तत्व होते हैं जो मोटापे से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। ठंडे पानी में ताजा नींबू का रस और स्वीट्नर डालकर पीएं।

गर्मियों में संतरे का सेवन बहुत लाभदायक होता है। इसमें विटामिन सी की काफी मात्रा होती है, जो रोग इम्‍यूनिटी और पोटेशियम को बढ़ाता है। इनका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी अगर ऐसे किशमिश रोज खाएंगे



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3A6Znu2
via Latest News in Hindi

0 Comments