जानिए, हल्दी तेल से शरीर को क्या-क्या मिलते हैं फायदे

सेहतमंद रहने के लिए रहने के लिए केवल हल्दी ही नहीं इसका तेल भी बहुत फायदेमंद है। हल्दी का तेल हल्दी के पौधे की जड़ों से निकाला जाता है। हल्दी की तरह इसमें भी कई महत्वपूर्ण औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है। हल्दी का तेल शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने र हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानिए हल्दी तेल शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
जोड़ों के दर्द और सूजन से मिले राहत
हल्दी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जोड़ों और मसल्स में दर्द के कारण होने वाली सूजन पर इस तेल से मालिश करने पर बहुत राहत मिलती है।
हृदय रखें स्वस्थ
हृदय रोगियों के लिए हल्दी तेल बहुत फायदेमंद है। इसे तेल में खाना बना कर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और मेटाबॉल्जिम भी बूस्ट होता है। इसके अलावा हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।
इम्यून सिस्टम करें बूस्ट
हल्दी तेल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को रोगों का खतरा बहुत कम होता हैं।
दांतो को रखें स्वस्थ
हल्दी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो दांतों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। मसूड़ों में सूजन होने पर टूथपेस्ट में 1-2 बूंदें हल्दी तेल की मिक्स करके 1-2 मिनट तक ब्रश करें। इससे आपको बहुत राहत मिलेंगी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3itsa5O
via Latest News in Hindi
0 Comments