हर महिला चाहती है कि वह एक छरहरी काया की मालकिन हो। पेट के आसपास व शरीर के अन्य भागों की चर्बी उनकी सुदंरता में दाग की भांति काम करता है। यूं तो खुद को हुस्न की मल्लिका बनाने के लिए आप हर जुगत करती हैं, लेकिन फिर भी आपके सारे प्रयास विफल हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं-

सबसे पहले तो आप ठंडे पानी के स्थान पर गुनगुने पानी का सेवन शुरू कर दीजिए। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

वहीं आप अपनी डाइट पर भी विशेष ध्यान दें। एकसाथ भोजन करने की बजाय आप दिन में तीन-चार छोटे-छोटे मील लें।

आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है तो आप घर के काम खुद करने का प्रयास करें। इससे भी आप प्रतिदिन काफी कैलोरी खर्च करेगीं।

अगर आप वर्किंग है और आपको लंबे समय तक ऑफिस में बैठना होता है तो आप आॅफिस में सीढियो का प्रयोग करें तथा ऑफिस में ही कुछ सूक्ष्म व्यायाम अवश्य करें।

यह भी पढ़ें-

सेहत के लिए लोबान पानी बहुत फायदेमंद होता है



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3mrKMWm
via Latest News in Hindi

0 Comments