भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों द्वारा कोविड के नियमों का पालन न करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों द्वारा कोविड के नियमों का पालन न करने पर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बिना मास्क और सुरक्षित दूरी के घूम रहे लोगों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुखद दृश्य नहीं है और इससे भय का माहौल पैदा होता है।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रिपरिषद की कल पहली बैठक में श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि कोविड योद्धाओं और कोरोना का सामना करने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की कर्तव्यपरायणता से भारत वैश्विक महामारी से पूरी शक्ति से लड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में लापरवाही या कोताही नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में संक्रमण में कमी आने से लोग बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन सब को याद रखना चाहिए कि कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। कई अन्य देशों में संक्रमण में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है और वायरस का रूप भी बदल रहा है।
पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि मंत्री के रूप में हमारा उद्देश्य भय पैदा करना नहीं होना चाहिए बल्कि लोगों से हर संभव सावधानी बरतने का अनुरोध करना चाहिए ताकि हम आने वाले समय में इस महामारी को काबू में कर सकें।
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और केरल से लगातार बड़ी संख्या में कोविड मामलों के सामने आने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक गलती के दूरगामी प्रभाव होंगे और कोरोना महामारी पर काबू पाने की लड़ाई कमजोर होगी।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं के नीलामी वाले ‘सुल्ली डील’ पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3AIZRaF
via Latest News in Hindi
0 Comments