पीली मूंग दाल बढ़ाती है बच्चे का इम्यून पावर

जैसा की हम सभी जानते है की दालों को प्रोटीन का स्त्रोत माना जाता है। उनमें से एक है मूंग की दाल। इनमें विटामिन ‘A’, ‘B’, ‘C’ और ‘E’ पाया जाता है जो शरीर को पूर्ण्तः स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इसके साथ ही मूंग दाल में पौटेशियम, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशिम की मात्रा भी अत्यधिक होती है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करती है। इसके अलावा भी मूंग दाल खाने के कई सारे फायदे होते हैं।
वजन को कंट्रोल करता है
जो लोग अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं उनके लिए मूंग दाल किसी औषधि से कम नहीं है। इसको खाने शरीर में कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके साथ ही इसका मूंग दाल का पानी पीने से भूख भी नहीं लगती है। भूख ना लगने से आप ओवर इंटिग नहीं करते और वजन नहीं बढ़ता।
पाचन तंत्र करे मजबूत
जिन लोगों का पाचन तंत्र बहुत कमजोर रहता है उनको मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। मूंग दाल ही नहीं इसका पानी भी इम्यून सिस्टम को पूर्णतः मजबूत बनाता है। यह दाल अत्यधिक हल्की होती है। इसलिए आसानी से पच जाती है। मूंग दाल की खिचड़ी खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
टायफाइड में फायदेमंद
टायफाइड होने पर मूंग दाल का सेवन जरूर करे। मूंग दाल खाने से रोगी को आराम मिलता है। आराम मिलने के साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।
दाद खुजली से आराम
दाद खूजली की गंभीर समस्या होने पर मूंग दाल को साबूत पीसकर इसका लेप लगाएं। कुछ ही देर में खुजली से पूर्णतः राहत मिलेगी।
बच्चों के लिए है फायदेमंद
छोटे बच्चों को 6 महीने के बाद सबसे पहले खाने के लिए मूंग की दाल ही दी जाती है। यह बच्चों के लिए अत्यधिक फायदेमंद होती है। यह बच्चे का इम्यून पॉवर बढ़ाने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3hNVvql
via Latest News in Hindi
0 Comments