एस्प्रिन एक दर्द निवारक व खून को पतला बनाने वाली दवा होती है, जिसे खास कर ह्दय रोगियों को दिया जाता है, लेकिन आपको इसके कुछ खास घरेलू नुस्के पता हैं। ये इतने कारगर हैं कि आप इन गोलियों को हमेशा ही अपने घर में रखना चाहेंगे। पेड़ पौधों से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी इनका प्रयोग किया जाता है। आइए आज हम बताते हैं कि ये दर्द निवारक गोलियां क्या-क्या कर सकती हैं।

कीड़े-मकौड़े के काटने पर भी एस्प्रिन की गोली बेहद कारगर होती है। जहां भी कीड़े ने काटा हो वहां एस्प्रिन की गोली का पाउडर बना कर छिड़क दें। इससे आराम मिलेगा और जलन भी कम होगी।

दांत में दर्द हो तो एस्प्रिन का पाउडर दांतों में लगा दें। इससे काफी आराम मिलेगा।

बालों में अगर बहुत डैंडफ्र हो तो एस्प्रिन की गोली को शैम्पू में मिलाकर लगाएं। वीक मे एक बार ऐसा करें।

पिम्पल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एस्प्रिन की दो गोलियों को लेकर पीस लें और उसे पानी में पेस्ट बना कर रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा लें।

सुबह सादे पानी से धो ले। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल से पिंपल्स और एक्ने की समस्या दूर हो जाएगी।

प्लांटेशन के लिए भी आप पौधे की कटिंग को एस्प्रिन मिले पानी में छह से सात दिन के लिए रख दें। कुछ ही दिनों में कटिंग में रूट नजर आने लगेंगे। एस्प्रिन रूटिंग हार्मोन की तरह भी काम करता है।

अपनाये ये आसान उपाय ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ebVICD
via Latest News in Hindi

0 Comments