कई बार ऐसा होता है कि रात में बनाई गई रोटियां बच जाती है और व्यक्ति इसे बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। दरअसल, बची हुई रोटियों को कोई भी खाना पसंद नहीं करता। लेकिन शायद आपको पता न हो लेकिन बासी रोटियां स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। बस आप बासी रोटी को दूध के साथ खाएं और इसका सेवन करें। तो चलिए जानते हैं इसके लाभों के बारे में-

जिन लोगों को ब्लडप्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें सुबह गुनगुने दूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए यह उपाय किसी रामबाण से कम नहीं है।

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, आटे से बनी रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है और यह आपके पाचन को बेहतर बनाती है। यदि आप कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन या पेट से जुड़ी अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित रुप से सुबह गर्म दूध के साथ बासी रोटी खाने से पेट के विकार दूर हो जाते हैं।

सेहत के लिए तीखी-तीखी हरी मिर्च का सेवन होता है बहुत फायदेमंद



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RBEqa1
via Latest News in Hindi

0 Comments