मिट्टी में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। वैसे तो आप भी मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग सौंदर्य को संवारने में करते ही होंगे लेकिन अगर आप चाहें तो मड थेरेपी की मदद से अपनी सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं। खासतौर से, गर्मी में इसका प्रयोग विशेष तौर पर लाभकारी है क्योंकि इसमें ठंडा रखने के गुण होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मड थेरेपी की मदद से कैसे रखें खुद का ख्याल-

अगर किसी को पाचन संबधी परेशानी रहती है तो उसके लिए भी मड थेरेपी में बेहद मददगार है। पेट के निचले हिस्से पर मड पैक लगाने से पाचन में सुधार होता है। यह थेरेपी आंतों की गर्मी को कम करने में बहुत सहायक है। अगर किसी को कब्ज, गैस, एसिडिटी या पेट में दर्द की शिकायत है तो यह प्राकृतिक उपचार फायदेमंद है।

मड थेरेपी स्किन के लिए बेहद लाभदायक है। यह स्किन में कसाव लेकर आता है। आप मड पैक को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको अंतर नजर आने लगेगा।

यदि आंखों में सूजन और पानी आने जैसी समस्या है, तो आंखों पर मड पैक लगाएं, आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।

सोरायसिस और स्किन एलर्जी होने पर नीम का तेल, कपूर, मेथी दाना पाउडर आदि को मड में मिलाकर बालों एवं त्वचा पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है। मुलतानी या साफ-सुथरी काली मिट्टी को 12 घंटे भिगोकर फिर उस मिट्टी में एक ग्राम कपूर मिलाकर इसकी मसाज करने से खाज-खुजली की समस्या दूर होती है।

हल्दी वाला पानी पीना क्यों होता है सेहत के लिए लाभदायक, जानिए



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3iFFtRx
via Latest News in Hindi

0 Comments