अधिक टूथपेस्ट का प्रयोग करने से दांतों पर पड़ता है बुरा असर

आमतौर पर ब्रश करते वक्त आपके दिमाग में यही चलता होगा कि कोलगेट करते वक्त जितना झाग मुंह से निकलता है उतना ही ज्यादा हमारे दांत साफ होते हैं और मुंह भी फ्रेश हो जाता है लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि कोलगेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों को नुकसान पहुंचता है।
टूथपेस्ट का इस्तेमाल सही मात्रा में करें
डेंटिस्टों का मानना है कि ब्रश पर टूथपेस्ट को मटर के दाने के बराबर ही रखना चाहिए। ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से नुकसान पहुंचता है। टूथपेस्ट में मौजदू फ्लोराइड दांतों को मजबूती देता है। मगर दांतों पर लगे प्लाक और गंदगी को टूथब्रश ही साफ करता है।
मटर के दाने के बराबर ब्रश में लें टूथपेस्ट
डॉक्टर्स का मानना है कि आजकल बाजारों में मिलने वाले टूथपेस्ट में फ्लोराइड बहुत अधिक मात्रा में होता है जिसकी वजह से बच्चों को टूथपेस्ट मटर के दाने के बराबर ही देना चाहिए। इसलिए आप उनको बहुत ही कम मात्रा में टूथपेस्ट दें या फिर बाजार से बच्चों के लिए बनाया जाने वाला विशेष टूथपेस्ट खरीदें। टूथपेस्ट का झाग मुंह में बनने वाले जर्म्स को दूर करता है और मुंह का पीएच लेवल घटाता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cuFUtP
via Latest News in Hindi
0 Comments