आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में कोई भी योगा और एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिससे ज्यादातर लोग बहुत तेजी से मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोग फास्टफूड को जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बना बैठे हैं।

मोटापे से बचने हेतु कुछ विशेष बातें:-

नाश्ता प्रतिदिन करें। दिन का यह सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। आहार में कैलोरी की मात्रा का अवश्य ध्यान रखें। कम कैलोरी, कम शर्करा और कम वसा वाले भोजन ही ग्रहण करें। संतुलित आहार लेना बहुत आवश्यक है। ताजे फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज आदि का सेवन अवश्य।

कम से कम प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करें यह शरीर की चर्बी को घटाने के साथ ही मोटापे से संबंधित बीमारियों जैसे मधुमेह, ह्रदय रोग होने की संभावना भी बहुत कम करता है।

योगा उच्च रक्तचाप और तनाव को भी बहुत कम करता है। कमर के आसपास और पूरे शरीर की चर्बी को कम करने के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें, क्योंकि अनियमित नींद और अनिंद्रा से वजन बढ़ने की संभावना बढ़ती है। अनिद्रा के शिकार लोग आलस व थकान के कारण व्यायाम भी नहीं कर पाते हैं।

अगर आप मोटे हैं तो विशेषज्ञ से सलाह करना कभी नहीं भूलें और मदद लेने में भी हिचकिचाएं नहीं। उपर दिये तरीके आजमाने के बाद कोई भी इंसान मोटापे को मात दे सकता है।

भीगे हुए बादाम का कीजिए सेवन, मिलेंगे ये लाभ



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3bmPqyQ
via Latest News in Hindi

0 Comments